सेवासदन में मानसिक स्वास्थ्य व आत्महत्या पर कार्यशाला सम्पन्न

सेवासदन महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य व आत्महत्या पर कार्यषाला सम्पन्नसेवासदन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा शासकीय अस्पताल, बुरहानपुर के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य व आत्महत्या पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील के मार्गदर्शन में एव एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. राजेश काले एव प्रो. रूपाली पालीवाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शासकीय जिला अस्पताल से श्रीमती सीमा डेविड, मनोचिकित्सक मालविका डांगीवाला ने मानसिक तनाव के कारणों से हो रहे अपराधों की जानकारी दी और वर्तमान में सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियानों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा जिसमें सभी विद्यार्थियों को सहभागी होने हेतु प्रेरित किया और मनहित एप डाउनलोड कराया व समझाया। डाॅ. राजेश काले ने कहा कि मानसिक तनाव, भावनात्मक, शारिरीक व व्यवहारिक रूप से हो सकता है। जिसके लिए व्यक्ति को मानसिक रूप से स्वस्थ्य होने के लिए नियमित व्यायाम, सामूदायिक कार्येा में सहभागी होना, मित्रों के साथ विचारों का आदान प्रदान करने से तनाव कम होता है। यौन उत्पीडन भी मौखिक और गैर मौखिक तरह से किया जा रहा है उस पर भी सावधानी बरतने की आवष्यकता है। इस कार्यक्रम की सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, मैनेजर श्री मनीष पटेल ने सराहना की। इस अवसर पर बडी संख्या में एनएसएस, रेडरिबन, रेडक्राॅस के स्वयंसेवक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।



